Home State कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने के भ्रम को किया दूर।

कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने के भ्रम को किया दूर।

kanhaiya_kumar

वामपंथी नेता और जवाहरलाल यूनिवर्सिटी छात्र संघ के पूर्व अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक़ कन्हैया कुमार ने राहुल गाँधी से दो बार मुलाक़ात की है और इन दोनों बैठकों में प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। अब यह बात सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहें है कि क्न्‍हैया कुमार अब कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं. हालांकि, कन्‍हैया कुमार ने इस बात को खारिज किया है।

आपको बता दें कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बिहार में अपनी उपस्थिति तो दर्ज कराई है, लेकिन संगठन के स्‍तर पर पार्टी प्रदेश में रफ्तार नहीं पकड़ी है। इससे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जाने की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है। पर कन्‍हैया कुमार ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं।

कन्हैया कुमार ने बताया की वह मुख्यधारा की राजनीति में हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य भी हैं। वर्तमान में वह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं। कन्हैया कुमार ने साफ़ तौर पर किसी भी मुलाकात की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया की इन अफवाओं की वजह, कांग्रेस नेता नदीम जावेद के साथ उनकी तस्वीर है। उन्‍होंने बताया की वह नदीम जावेद के साथ लंच करने गए थे और यही बात तमाम अफवाओं की वजह बनी।

Exit mobile version